बागपत में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्यता के साथ शुभारंभ

बागपत में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्यता के साथ शुभारंभ

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में आज स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्यता के साथ शुभारंभ हो गया।
प्रदेश के साथ बागपत में भी हर बच्चे का शिक्षा अधिकार व उज्जवल भविष्य का आधार और 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए पूरे प्रदेश में आज से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
बागपत के सभी 530 परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा स्कूल चलो अभियान मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। जिससे कि कोई भी बच्चा शिक्षा लेने से वंचित ना रह सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की धारा से जोड़ना और उनके अभिभावकों को जागरूक करना है। आज बागपत के 530 परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलइडी स्क्रीन प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को घर के दरवाजे पर पहुंच कर भी जागरूक किया जाएगा जिससे कि कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा स्कूल चलो अभियान को जनपद में प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। जिसमें अधिकारियों की टीम बनाकर उन्हें भी स्कूल चलो अभियान में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूलों को भी गोद ले। जिलाधिकारी ने बड़ौत विकासखंड के बडोली विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा के गुण दिए और उन्हें स्वयं अपने हाथों से भोजन सर्व किया। बाद में उन्होंने बच्चों के साथ भोजन का भी आनंद लिया और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *