बागपत में भाजपा कार्यालय का उदघाटन 10 जून को

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय का उदघाटन आगामी 10 जून को होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने आज यहाँ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा के कर-कमलों द्वारा होगा। इसके बाद गरीब कल्याण जनसभा भी होगी। इसके लिए आज पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की गई। तैयारियों को अंतिम रूप देने ज लिए आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के०पी० मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, ज़िला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, ज़िला प्रभारी हिमांशु मित्तल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कार्यालय का निरीक्षण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *