बागपत में पुलिस मुठभेड़! 50-50 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

बागपत में पुलिस मुठभेड़! 50-50 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एक बदमाश घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र में टीकरी-सूजती के जंगलों में बुधवार को पुलिस की मुठभेड़ हुई है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े गए है जिसमें एक घायल है। आईजी मेरठ द्वारा उनके ऊपर 50 -50 हजार का ईनाम रखा गया था। पुलिस कानूनी कारवाई जारी है।

पकड़ा गया एक अभियुक्त नीरज पुत्र वेदपाल, अड्डा भभीसा कांधला शामली का रहने वाला है। इस पर थाना दोघट में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। दूसरा इनामी भी पुलिस ने इसी केस में पकड़ा है। एसटीएफ गौतमबुद्धनगर और दोघट पुलिस की ज्वाइंट टीम ने 50 हजार के दूसरे इनामी मनोज पुत्र राजकिरण (46) निवासी अलीनगर झिंझाना शामली को गिरफ्तार कर लिया। मनोज पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह का कहना है कि आईजी मेरठ ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। फिलहाल दोघट थाने में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *