बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर के ठाकुरद्वारा मन्दिर के पास भगवान परशुराम शीला चौराहे पर नगर के सर्वसमाज लोगों के द्वारा परशुराम जयंती मनायी गयी। इस दौरान भगवान परशुराम की मंगलमयी आरती का गुणगान किया गया।
साथ ही भगवान परशुराम के पद चिह्नों में चलते हुए मांस-मदिरा व नशा से कोसों दूर और प्रत्येक व्यक्ति की गरीबों की मदद करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भगवान परशुराम को किसी एक जाति में ही बांधना उचित नहीं है, क्योंकि वह किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि सर्व समाज के आराध्य है। कहा कि उन्होंने सर्व समाज को दिशा देने का काम किया था।
इस दौरान ठाकुरद्वारा मन्दिर के सचिव अमित वशिष्ठ एडवोकेट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, अमर वशिष्ट, अमित शर्मा, राकेश मास्टर, राधेश्याम भारद्वाज, बाबूराम शर्मा, पण्डित श्रद्धानंद, मुदित जैन, डॉ सतीश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में नगर के श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर मे मंडल अध्यक्ष पंडित नीरज वत्स के नेतृत्व में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन पूजन किया गया। साथ ही इस दौरान गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवेंदु दत्त शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव भारद्वाज, प्रदेश महासचिव आचार्य उमेश कौशिक, पंडित पवन शर्मा, समाजसेवी रजनीश शर्मा, पंडित दीपक जमदग्नि, राहुल शर्मा, मास्टर रविदत्त शर्मा, अजय शर्मा, पंडित चीनू भारद्वाज, पंडित अजय राज शर्मा, पंडित सचिन शास्त्री, पंडित विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।


