बागपत में गोकशी की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल; एक जिंदा गौवंश समेत सामान बरामद

बागपत में गोकशी की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल; एक जिंदा गौवंश समेत सामान बरामद

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में थाना बालैनी पुलिस ने बीती देर रात शनिवार काे गौकशी की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपित घायल हो गया, जबकि अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर गौकशाें के खिलाफ बीती रात कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर बालैनी पुलिस ग्राम हरियाखेड़ा के जंगल में पहुंची, जहां कुछ लोग गौकशी की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपिताें ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक आरोपित घायल हो गया। घायल आरोपित की पहचान आमिर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी कांच का पुल, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा गौवंश, गौकशी के उपकरण, रस्सी तथा एक स्विफ्ट कार (यूपी 15 डीवी 5885) बरामद की है।

सीओ खेकड़ा रोहन चाैरसिया का कहना है कि फरार आरोपिताें की तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। जो गोकश मौके से भागे हैं उनकी तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *