बागपत नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बागपत। बागपत विधायक योगेश धामा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव ने बताया कि विधायक ने बागपत नगर पालिका परिषद के सीमा- विस्तार पर मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। बागपत क्षेत्रवासियों की शिकायत पर बागपत जनपद में मौजूद भ्रष्ट अफसर और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत की, जिसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए उन पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की अहम समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का आश्वसन दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *