बागपत के स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण वितरित

बागपत के स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण वितरित

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सभी विकास खंडों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सांसद ने डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही गंभीर है। स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आयोजित स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अतः स्वास्थ्य मेलों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
आज स्वास्थ्य मेले मे जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, हडडी रोग, नेत्र रोग, नाक, कान एवं गला रोग, दन्त रोग, बालरोग, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, कोविड-19 टीकाकरण, मातृ एवं शिशु टीकाकरण आदि चिकित्सा सेवायें जनमानस को निःशुल्क उपलब्ध करायी गई।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा स्वास्थ्य मेले में कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, संचारी रोग, क्षय रोग, एच०आई०वी० संक्रमण एवं बचाव, कुष्ठ रोग गैर-संचारी रोग, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन, विकलांगजन प्रमाण पत्र आदि योजनाओं के स्टॉल लगाकर भी जनमानस को निःशुल्क लाभान्वित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को सांसद ने ट्राई साइकिल वितरित की। स्वास्थ्य मेले में गोद भराई अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग, होम्योपैथी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, युवा एवं खेल विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग दिव्यांग विभाग के द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ,समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत, जयकरण सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भुजबीर, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा आदि अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
——————–
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *