श्रावण मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम 26 जुलाई की शाम संपन्न होगा। जिसके लिए जिलाधिकारी राज कमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मेले में और कांवड़ मार्गों पर तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशील होकर ड्यूटी करें। अपनी ड्यूटी को सेवाभाव समझें और श्रद्धालुओं को कोई समस्या दिखाई दे तो उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करें। श्रद्धालुओं के साथ अधिकारी कर्मचारी मधुर व्यवहार रखें। उन्हें उनके प्रस्थान स्थान तक पहुंचाए जाने के लिए मार्ग प्रशस्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सबका सौभाग्य है कि ड्यूटी के साथ हमें श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कोई अधिकारी अपना ड्यूटी पॉइंट तब तक नहीं छोड़ेगा जब तक दूसरा अधिकारी ड्यूटी पॉइंट पर नहीं आ जाएगा।

कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रथम मार्ग जनपद मेरठ के रोहटा जानी के ग्रामों से गुजरते हुए कांवड़िया ग्राम कल्याणपुर से मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं।
द्वितीय मार्ग ग्राम बड़हल ,दहा ,पलड़ी शाहजहांपुर, बरनावा,शेखपुरा होते हुए मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं। जिसमें संवेदनशील ग्राम बरनावा, शाहजहांपुर शेखपुरा हैं और मिश्रित आबादी वाले ग्राम बड़हल दहा पलड़ी गल्हेता मवी कला हैं। डाक कांवड़ मार्ग ग्राम बड़हल, पुसार, किशनपुर बराल, रमाला टोल, बड़ौत, ग्राम सरूरपुर से होकर गौरीपुर मोड़ से प्रांत हरियाणा में राजस्थान के लिए श्रद्धालु प्रस्थान करते हैं। कांवड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर को जिला प्रशासन ने 7 ज़ोन 26 सेक्टर में विभाजित किया है। शांतिपूर्ण ढंग से कावड़ यात्रा मेला मंदिर की परिक्रमा में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। जिलाधिकारी ने कहा संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ड्यूटी में कोई लापरवाही न करें सभी कावड़ मार्गो व मेला परिसर की निगरानी कैमरों के माध्यम से निरंतर की जाती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि जो अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं। उन्हें कांवड़ मार्ग की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी अवश्य हो। उन्होंने कहा पुरा महादेव मंदिर में आने वाला कोई भी वीआईपी नहीं है। मुस्तैदी के साथ अधिकारी ड्यूटी करें भ्रमण सील रहे मधुर व्यवहार रखें। उन्होंने कहा 200 आईपी कैमरे लगाए गए हैं जिनसे निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ,एसडीएम बड़ोद सुभाष कुमार, अन्य जनपदों के आए अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।
