बांदा में किन्नरों का हाईवोल्टेज प्रदर्शन! पुलिस चौकी के सामने नग्न होकर जताया विरोध, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप

बांदा में किन्नरों का हाईवोल्टेज प्रदर्शन! पुलिस चौकी के सामने नग्न होकर जताया विरोध, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में इलाके की लड़ाई को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच चार दिन पहले शुरू हुई लड़ाई बुधवार को देर शाम सड़क पर आ गई। विपक्षी गुट के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज किन्नरों ने पुलिस चौकी के सामने नग्न होकर शर्मनाक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों और जाम लग गया और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। आधा घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किन्नर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर अपने आप को जिंदा जलाने की धमकी दी। आधा घंटे बाद आखिरकार पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को समझा बुझाकर शांत किया।

बांदा में किन्नरों के दो गुट हैं। अलीगंज मोहल्ले में कोदउवा को गुरु मानने वाले बन्नों का आरोप है की 4 दिन पहले गायत्री नगर मोहल्ले में रहने वाली मधु के साथियों ने हमारे इलाके में आकर वसूली की है। जब उसका विरोध किया तो हमारे साथियों के साथ मारपीट की गई। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हम लोग रेलवे लाइन के इस तरफ शादी विवाह में नेग मांगते हैं। जबकि मधु और उनके साथियों का इलाका रेल लाइन के उस पार है। बताया कि चार दिन पहले भी गाली-गलौज व धमकी देने को लेकर शिवानी व उसके सहयोगियों ने कोतवाली नगर में शिकायत की थी। जिसमें कोतवाली प्रभारी ने दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया था। किन्नरों ने विवाद का मामला महोबा में रह रहे अपने गुरु के सामने रखने को कहा था।

बुधवार को शिवानी व बबली गुट ने दोबारा एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत करते हुए बताया कि वह बधाई बजाकर लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। इसमें चंचल ने तीन चार युवकों के साथ उसे गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी है। इससे उन्होंने अपना वाहन मोड़कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय मंडी समिति पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान अपर एसपी शिवराज, शहर कोतवाल बलराम सिंह और अलीगंज चौकी इंचार्ज मौजूद थे। लेकिन बातचीत में भी कोई हल नहीं निकला। पुलिस दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी जिससे न्याय के लिए बन्नो और उसके साथियों ने पुलिस चौकी के सामने नग्न होकर प्रदर्शन किया।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठा कर समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *