बहराइच में महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

बहराइच में महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया में सोमवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन जब प्रातः नित्य क्रिया के लिए उठे तो महिला साधना देवी का शव फंदे से लटका देख घबरा गए।

मृतका के पति अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात में खाना को लेकर हल्की कहासुनी हो गई थी। मामले में ससुर ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। चौकी प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस तैनात है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *