बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छैलू पुत्र भगवानदीन ने कथित तौर पर अपनी ही मां कन्या देवी (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कन्या देवी के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को बेटे छैलू ने अंजाम दिया। हत्या के पीछे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा । मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *