बहराइच में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ! हमले में युवक की मौत के बाद गांव में था खौफ, वन विभाग ने दी राहत

बहराइच में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ! हमले में युवक की मौत के बाद गांव में था खौफ, वन विभाग ने दी राहत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आनंद नगर बीट के बलखड़िया गांव के पास लगाए गए पिंजरे में बीती रात करीब 11 बजे एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इसी गांव में बीते सात सितंबर को तेंदुए के हमले में राजवीर की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमले की आशंका से लोग भयभीत थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था, जिसमें आखिरकार तेंदुआ फंस गया।

तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय ले गई।

रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उपयुक्त स्थान पर छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है, हालांकि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *