बस्ती में सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन की मौत

बस्ती में सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सोनहा क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि असनहरा गांव निवासी श्रवण कुमार (25) मंगलवार की रात अपने छोटे भाई सुनील कुमार (21) और बुआ के लड़के राज कुमार (18) के साथ रिश्तेदारी में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के महुवारा जा रहे थे कि दुबौली पड़ाव के समीप डुमरियागंज की ओर से आ रही पिकप तीनों को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ तथा दीवार से जा टकरा गयी।
इस हादसे में घायल युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा भेजा गया जहां चिकित्सक ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद सुनील, राज कुमार व पिकप चालक केदारनाथ (40) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों द्वारा सुनील औऱ राजकुमार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *