बस्ती जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण, चादर और एसी की बदहाली पर जताई नाराजगी

बस्ती जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम का औचक निरीक्षण, चादर और एसी की बदहाली पर जताई नाराजगी

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती पहुचे। उन्हाेंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर करीब 12.40 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लेते समय चादरों और एसी की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके इलाज और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और वार्ड की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, प्रमुख अधीक्षक अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और सीडीओ सार्थक अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *