बलिया। समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया में बड़ा बयान दिया है। राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यशवंत सिंहा को समर्थन करेंगे। NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का समर्थन के लिए मेरे पास फोन आया था, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में हम सपा के साथ खड़े हैं।

बता दें कि NDA की डिनर पार्टी में राजभर शामिल हुए थे। सीएम योगी के आवास पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले। इससे दौरान शिवपाल यादव भी सीएम आवास पर मौजूद थे। दरअसल द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम योगी ने डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस डिनर में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे थे।
