बलात्कार के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद अपनी मां से की मुलाकात, आरोपी पिता को दिलाई कड़ी सजा

बलात्कार के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद अपनी मां से की मुलाकात, आरोपी पिता को दिलाई कड़ी सजा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 28 साल बाद बलात्कार की शिकार महिला को न्याय मिला है। बता दें कि घटना के समय पीड़िता की उम्र महज 12 साल थी और पीड़िता ने बलात्कार के बाद एक बेटे को जन्म दिया था। 27 साल बाद अब बेटे ने अपने पिता की सच्चाई जान अपनी मां को इसांफ दिलाया है। कई कानूनी लड़ाई और अदालत के चक्कर लगाने के बाद आखिर में आरोपी को सजा सुनाई गई। चार मार्च 2021 को महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज कराया था। मिली जानकारी के मुताबिक, साल 1994 में वह अपनी बहन और बहनोई के साथ मोहल्ले में रहती थी।

बहनोई की सरकारी नौकरी थी और बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन मोहल्ले का नकी हसन अचानक घर में घुस गया और जबरन पीड़िता का बलात्कार कर दिया। अगले दिन उसके दूसरे भाई गुड्डू ने दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई और उससे एक बेटे को जन्म दिया। बेटे को हरदोई के एक दंपती को सौंप दिया था। पीड़िता की शादी गाजीपुर के एक व्यक्ति के साथ कर दी गई लेकिन 10 साल बाद जब पीड़ित महिला के पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने महिला से रिश्ता तोड़ दिया।

पीड़िता के बेटे ने करीब 27 साल बाद अपने असली माता-पिता के बारे में जाना। उसने अपनी मां की जानकारी हाासिल की और मुलाकात की। पुलिस के मुताबिक, महिला ने उसे पूरी बात बताई। अपनी मां की कहानी सुनने के बाद बेटे ने आरोपियों को सजा दिलाने की कसम खाई। महिला ने शिकायत की और कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने में दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि आरोपियों, बेटे और मां का डीएनए टेस्ट भी कराया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *