बलरामपुर में घने कोहरे का कहर, दो बाइकों की टक्कर में पांच की मौत; दो गंभीर घायल

बलरामपुर में घने कोहरे का कहर, दो बाइकों की टक्कर में पांच की मौत; दो गंभीर घायल

बलरामपुर। उत्तर-प्रदेश के जनपद बलरामपुर में घने कोहरे के चलते दो बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत गई है, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उतरौला क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास मध्य रात्रि में हुआ।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के दौरान कुछ पैदल राहगीर भी उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतकों में गुफरान (18) निवासी बरदही, सलीम (20) निवासी बड़हरा खुर्द गौरियनडीह, रहमत (30) निवासी चन्द्रापुर चिताई, तौफीक (19) निवासी छपरतलवा और मोहम्मद फारूक (20) निवासी बड़हरा खुर्द शामिल हैं। सभी बलरामपुर जिले के निवासी थे। घायलों में मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) निवासी बड़हरा खुर्द गौरियनडीह थाना उतरौला हैं।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मौके से क्षतिग्रस्त दो मोटरसाइकिलें, दो टूटे हेलमेट और एक मृत बकरी मिली भी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *