बम धमाके में गंभीर रूप से घायल शख्स

बम धमाके में गंभीर रूप से घायल शख्स

तिरुवनंतपुरम। केरल में कजाकुट्टम के मेनमकुलम में स्थित किन्फ्रा इंटरनेशनल अपैरल पार्क के पास गुरुवार रात तीन सदस्यीय गिरोह द्वारा दो देशी बम फेंके जाने के बाद एक 34 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिस्ट्रीशीटर लियोन जॉनसन के नेतृत्व में मोटरसाइकिल सवार गिरोह ने राजन क्लीटस पर बम फेंके, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं।

हमलावरों ने थुंबा के रहने वाले राजन क्लीटस को उस समय निशाना बनाया, जब वह अपने दोस्त सिजू और सुनील के साथ था। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पश्चिम एशिया में कार्यरत राजन क्लीटस पिछले कुछ सप्ताह से यहां अपने खुद के घर पर था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *