बदायूँ । उततर प्रदेश में बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक कांवड़िये की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोर करीब चार बजे यह हादसा कछला के निकट हुआ जब कांवर लेकर आ रहे दो कांवडियों को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों कांवडिया घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक कांवडिये ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
उन्होने बताया कि मृत कांवडिये का नाम शंकर लाल (28) निवासी फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली बताया गया है। घायल कांवडिया की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एसएसपी डाॅ ओपी सिंह ने बताया है कि सड़क हादसे में बरेली निवासी एक कांवरिया की मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा घायल है। मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
