बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, 20 लाख रुपये लूटे

बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, 20 लाख रुपये लूटे

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के हट्टाबादपाड़ा में पशु बाजार के निकट हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल के एक पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उससे 20 लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल के छह पशु व्यापारी बुधवार सुबह रायरंगपुर के हट्टाबादपाड़ा पशु बाजार पहुंचे थे। उनमें से एक के पास 20 लाख रुपये थे।
बदमाशों ने नकद ले जा रहे एक व्यापारी को निशाना बनाया और उस पर गोली चलाई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि मृतक व्यवसायी की पहचान पश्चिम बंगाल के झारग्राम इलाके के निवासी शेख जमशेद अली के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *