‘बदतमीज नेता’ श्रीकांत त्यागी पर यूपी पुलिस ने किया 25 हजार का नाम घोषित, तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी पर यूपी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। दिन-रात ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। श्रीकांत ओमेक्स सोसायटी से होंडा सिविक कार से निकला था। इसके बाद रास्ते में स्कॉर्पियो में सवार हो गया। वहीं, होंडा सिविक लेकर ड्राइवर लौट आया। आगे चलकर श्रीकांत त्यागी ने स्कॉर्पियो भी छोड़ दी। चौराहों पर खंगाले गए फुटेज में स्कॉर्पियो वापस आती दिखी। इस दौरान उसने तीसरी कार ऐसी जगह बदली, जहां पर कैमरे नहीं थे।वहीं, अब पुलिस को लोकेशन मिली है कि श्रीकांत त्यागी उत्तराखंड में है।

पुलिस की मुताबिक हरिद्वार के बाद उसकी लास्ट लोकेशन ऋषिकेश में मिली, उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की सात टीमें उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। वहां, रात भर छापामारी चली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *