बच्चों की हत्या कर मां ने लगायी फांसी

बच्चों की हत्या कर मां ने लगायी फांसी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या ली।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था‌। दोनों की‌ उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया।
शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े थे।
सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्‍चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *