नई दिल्ली। अमेरिका में एक दो साल के बच्चे का गजब का किस्सा सामने आया है। दरअसल आजकल बच्चों में मोबाइल के प्रति कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिख रही है। इसीलिए आजकल छोटे बच्चे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना कुछ जल्दी ही सीख रहे हैं।

लेकिन क्या होए अगर आपको पता लग जाए कि कैसे एक दो साल के छोटे बच्चे ने मैक्डॉनल्डस से 31 बर्गर ऑर्डर कर दिए। आपको हैरानी तो हुई होगी कि आखिर माजरा क्या है। यहां बता दें कि अमेरिका के टेक्सास प्रांत के किंग्सविल शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है।

मामला तब सामने आया, जब एक महिला के घर McDonald’s से 31 बर्गर लेकर डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गया। महिला यह सब देख हैरान रह गई।
आपको बता दें कि किंग्सविल शहर की रहने वाली केल्सी गोल्डेन के साथ हैरानीजनक मामला हुआ, जब वह अपने सामने 31 बर्गर की डोरस्टेप डिलीवरी देखकर हैरान रह गई।
हैरानी का कारण भी साफ था कि उसने यह ऑर्डर नहीं किया था। उन्हें इस बारे में बाद में पता चला कि यह ऑर्डर उनके दो साल के बेटे ने किया है। तो आंखें फटी की फटी रह गईं।
गौरतलब है कि केल्सी गोल्डेन ने अपने बेटे बैरेट की इस शैतानी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा कि अगर किसी का मन है तो मेरे पास 31 चीजबर्गर हैं।
आपको आमंत्रित कर रही हूं। और हां, मेरा 2 साल का बेटा यह जानता है कि डोरडैश पर ऑर्डर कैसे करते हैं।
आगे केल्सी गोल्डेन ने बताया कि उनके 2 साल के बेटे बैरेट अधिकतर समय फोन में गेम्स या सेल्फी लेते रहते हैं। उनकी फोन में काफी दिलचस्पी है और इस बार बैरेट ने सेल्फी की जगह मैक्डॉनल्डस से 31 चीजबर्गर ऑर्डर कर दिए। जिनकी कीमत 91 डॉलर यानी लगभग 7 हजार रुपये थी।
इसके बाद वे यहीं नहीं रुकतीं। आगे बताती हैं कि 2 साल के बैरेट ने इसके साथ ही डोरस्टेप डिलिवरी ड्राइवर के लिए भी 16 डॉलर यानी लगभग 1200 रुपये की टिप भी दी।
इसके आगे बैरेट की मां केल्सी ने बताया कि उन्हें लगा था कि उन्होंने फोन को लॉक कर दिया है, लेकिन वे गलत साबित हुईं। बाद में पता लगा कि यह लॉक नहीं था, जिसकी वजह से बैरेट ने उससे 31 चीजबर्गर का ऑर्डर प्लेस कर दिया। मामला खूब शेयर भी किया जा रहा है।

