फेरे और निकाह से एक दूसरे के हुए 39 जोड़े , ऊन विकासखंड में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन

ऊन। उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ऊन विकास खंड परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां फेरे और निकाह होने के बाद 39 जोड़ी शादी के बंधन में बन गए । जिन्हे दान – दहेज के रूप में घरेलू सामान के अलावा शादी का प्रमाण पत्र देकर तथा खाना खिलवा कर विदा किया गया ।
ऊन विकास खंड परिसर में आज शुक्रवार को सुबह के समय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चौधरी रामपाल सिंह ने की । तथा एसडीएम निकिता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही ।
28 जोड़ों ने लिए फेरे और 8 को पढाया गया निकाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि पूरे विकासखंड क्षेत्र से 32 और ऊन नगर पंचायत से 2 तो और गढ़ी पुख्ता पंचायत से 5 जोड़ों समेत 39 जोड़ों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराई गई । इनमें 31 जोड़े हिंदू और आठ जोड़ें मुस्लिम परिवारों से है । एसडीएम ने बताया कि एक शादी में 51हजार रूपये मिलते हैं जिसमें 31 हजार रुपये कन्या के खाते में तथा 10 हजार का दहेज का सामान देते है और 6 हजार रुपये यहां के इंतजाम के होते है । सभी को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया है ।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, संयुक्त खंड विकास अधिकारी विजय सक्सेना, एडीओ समाज कल्याण मुकेश कुमार, ब्लॉक समन्वयक रविंद्र कुमार के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र तोमर भाजपा नेत्री रूबी चौधरी मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी विकास पिंडोरा समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे
ढोल ढपढों के बीच हुई शादियाँ
‌‌‌इस मौके पर चौसाना से शाहजमा – जमशेद व उमा- जयपाल , रामनगर से सीमा नरेश , आनंदपुर से भारती चंदन , पीर खेड़ा से मीनाक्षी ओमपाल सिंह ,अहमदगढ़ से कोमल, इंदौर से मोनिका बाबूराम शामली शामला से सोनम पदम सिंह आदि 39 जोड़ों ने गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *