फिरोजाबाद में दिवाली की रात कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग: तीन मंजिल तक पहुंचीं लपटें, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद में दिवाली की रात कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग: तीन मंजिल तक पहुंचीं लपटें, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र के कटरा सुनहरान क्षेत्र में स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में दीवाली की देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत कटरा सुनहरान में रविवार देर रात अनमोल कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जब तक आस पास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग दुकान की पहली मंजिल से होकर दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुँच गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की जोरदार लपटें देख आस पास के लोग हैरान रह गए। चीख पुकार सुन लोगो की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के पीछे दिवापली पर आतिशबाजी वजह माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच पुलिस और दमकल विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

इस संबंध में सीएफओ सतेंद्र कुमार पाण्डेय का कहना है कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *