फातिमा सना शेख ने ‘सैम बहादुर’ के लिये तैयारी शुरू की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिये तैयारियां शुरू कर दी है।
फातिमा सना शेख जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में फातिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फातिमा ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
फातिमा इन दिनों एक किताब पढ़ रही हैं, जो इंदिरा गांधी की लाइफ पर आधारित है। उन्होंने मीडिया स्टोरी पर एक किताब का फोटो शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘इंदिरा- द लाइफ ऑफ नेहरू गांधी’ है। इस पिक्चर के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, “उनकी जिंदगी पर आधारित यह बहुत ही इंटरेस्टिंग किताब है। मैंने अभी तक इसे आधा ही पढ़ा, लेकिन मैं लोगों को इस किताब को जरूर पढ़ने की सलाह दूंगी।”
फातिमा ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो मिरर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘और यह सैम बहादुर की शुरुआत है।’ गौरतलब है कि विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं सान्या मल्होत्रा, सैम की पत्नी सीलू मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *