फर्रूखाबाद में DM अंकुर लाठर की समीक्षा बैठक! महिला-बाल सम्मान कोष के 31 मामलों पर मंथन, पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश

फर्रूखाबाद में DM अंकुर लाठर की समीक्षा बैठक! महिला-बाल सम्मान कोष के 31 मामलों पर मंथन, पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद की जिलाधिकारी की अंकुर लाठर की अध्यक्षता में बुधवार काे उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को अनुमन्य सहायता प्रदान किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध ढंग से लाभान्वित किया जाए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई श्रम सम्मान कोष योजना के अंतर्गत विगत माह में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 03 आवेदन 376 डी/70(1), 04 आवेदन दहेज मृत्यु एवं 24 आवेदन पास्को एक्ट से संबंधित हैं।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, संयुक्त निदेशक अभियोजन एन0बी0 पाठक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ0 धीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *