फर्रुखाबाद में दशहरा मेला मंगलवार को लगेगा, नगर पालिका और पुलिस ने तेज की तैयारियां

फर्रुखाबाद में दशहरा मेला मंगलवार को लगेगा, नगर पालिका और पुलिस ने तेज की तैयारियां

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में रामलीला मंडल सरस्वती भवन की ओर से दशहरा मेले का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। यह जानकारी साेमवार काे कमेटी के व्यवस्थापक मटर लाल दुबे ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजन की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करते हुए कमेटी ने मंगलवार को ही मेले के आयोजन करने पर सहमति बनी है।

उधर, मेले को देखते हुए नगर पालिका ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान तक जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को मंगलवार से पहले रास्तों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *