फर्रुखाबाद में तिलक समारोह बना हादसे की वजह, फायरिंग से दो महिलाओं को लगी गोली; पुलिस तलाश में जुटी

फर्रुखाबाद में तिलक समारोह बना हादसे की वजह, फायरिंग से दो महिलाओं को लगी गोली; पुलिस तलाश में जुटी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार की रात काे तिलक समाराेह में हुई हर्ष फायरिंग में दाे महिलाएं घायल हाे गई। दाेनाें का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हर्ष फायरिंग करने वालाें की पुलिस तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गिरीश कुमार ने साेमवार काे बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सासापुर में रविवार की रात काे गौरव का तिलक चढ़ रहा था। इस समारोह में मैनपुरी जिले की बेबी (18) और सद्दाम नगर निवासी सवेंद्र कुमार की पत्नी रंजन शामिल थी।कार्यक्रम के दाैरान गांव के ही राजीव, प्रमोद ने हर्ष फायरिंग की, जिसमें दाेनाें महिलाएं घायल हाे गई। परिवार ने घायलाें काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टराें ने दाेनाें की हालत काे देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले आराेपित घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें प्रयासरत है।परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *