फर्रुखाबाद में ढाबे के पास मिला अधेड़ का शव, गले में अंगौछा मिलने से हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद में ढाबे के पास मिला अधेड़ का शव, गले में अंगौछा मिलने से हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के काेतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गुरुवार काे अधेड़ मातादीन का शव मिला।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाहक काेतवाल तेज सिंह ने बताया कि जहानगंज के ग्राम मिहदेल निवासी मातादीन (50) का शव मुर्हास कनहैया स्थित प्रभात ढाबा के निकट सड़क के किनारे पड़ा देखा गया। उसके गले में पीले रंग का अंगौछा लिपटा हुआ था, जिससे आशंका है कि मातादीन की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज अशोक तिवारी ने मामले की जांच पड़ताल की। आसपास के लाेगाें से पता चला है कि अविवाहित माता दीन नशा करने का आदी और दिल्ली में ट्रक पर हेल्परी करता था। चार साल से गांव में रहकर मजदूरी करता था। जांच के दौरान मातादीन के गले पर कोई निशान और शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। शव सड़क के किनारे पड़ा था। माैत की वजह जानने के लिए शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *