फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी महमदपुर में गांव के 50 वर्षीय अवधेश राजपूत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अवधेश राजपूत का शव उनके घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर गांव के किनारे उनकी ही खाली जगह पर पड़ा मिला। अवधेश के सिर में घाव देखा गया, मौके पर खून पड़ा था। सूचना पार पहुंचे जहानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने राजपूताना चौकी इंचार्ज के साथ माैका मुआयना कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में चर्चा है कि पत्नी सुनीता से विवाद के कारण अवधेश राजपूत ने गोली मारकर आत्महत्या की है। नजदीक से गोली लगने के कारण उनका भेजा बाहर निकल गया। उनका बड़ा बेटा पवन मुंबई में एवं छोटा बेटा अनुज दिल्ली में नौकरी करता हैं। सूचना मिलने पर दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। थाना प्रभारी ब्रजमोहन पाल ने बताया कि अवधेश के सिर में घाव है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि घाव गोली मारने के कारण हुआ है या फिर किसी ने गोली मारकर हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


