फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल; तमंचा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद, साथी फरार

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल; तमंचा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद, साथी फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को भोर पहर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकदी और चोरी की घटनाओं से जुड़ी एक पैशन प्लस बाइक बरामद किया है।

चाँदपुर थाना क्षेत्र के गूढेश्वर मंदिर के पास आज तड़के पुलिस गस्त के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र विशालू निवासी कंजरन डेरा, मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर, थाना बिन्दकी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बरामद सामान में एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की घटनाओं से संबंधित 3400 रुपये नकद तथा एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल शामिल है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश धर्मेन्द्र के खिलाफ जनपद और अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त गोलू के विरुद्ध भी 13 मुकदमें दर्ज हैं।घटना के बाबत विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *