फंदे से झूलती मिली पत्नी तो पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान, इस बात पर हुआ था झगड़ा

यूपी के हरदोई की देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह घर के अंदर एक महिला का शव मिला और उसके पति का शव रेलवे ट्रैक  पर पड़ा मिला. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पूर्व पत्नी के बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के शव पाए गए हैं. इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कोर्रिया के मृतक मोहित रोडवेज में संविदा पर बस चालक था. पुलिस के मुताबिक दो साल पहले मोहित की पहली पत्नी का निधन हो गया था. पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है. इसके बाद मोहित ने लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माहरेपुर की अंजलि के साथ दूसरी शादी कर ली. शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अंजलि दोनों बच्चों को अपने साथ रखना नहीं चाहती थी. इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद हुआ करता था. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में भी दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था और वह वहां से चला गया.

 रविवार की सुबह जब बहुत देर तक ये दोनों दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर देखा गया. जहां अंजलि का शव फंदे से लटका मिला जबकि मोहित गायब था. परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो मोहित की शव भी ककवाही बाजार के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. जिसके बाद अंजलि के परिजनों को भी खबर दे दी गई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *