प्रयागराज में मूर्ति विसर्जन के बाद टोंस नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, गांव में मातम

प्रयागराज में मूर्ति विसर्जन के बाद टोंस नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, गांव में मातम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा थाने क्षेत्र के देवरा पांडेय का पूरा गांव में मंगलवार को टोंस नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान दो युवकों की डूबने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम लगाकर दोनों का शव बरामद कर लिया है। पुलिस कहना है कि यह स्थान चिन्हित नहीं किया गया था।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा पांडेय का पूरा गांव निवासी राहुल पांडेय और अमित पांडेय की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पहुंची कौंधियारा थाने की पुलिस टीम ने गोताखोर एवं बोट लगाकर अथक प्रयास किया और दोनों युवकों का शव खोज निकाला है। डीसीपी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन का स्थान निर्धारित किया गया है। जहां सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन देवरा पांडेय का पूरा गांव के लोग घर से नजदीक स्थित टोंस नदी में मंगलवार सुबह मूर्ति विसर्जन करने गये। मूर्ति विसर्जन के बाद राहुल और अमित पांडेय नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में डूबे गए। हालांकि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से दोनों युवकों के शव खोज निकाला गया है। परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *