प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रही मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रही मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र महूवारी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने सोमवार को ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की जान चली गई। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोही कला, पोस्ट हनुमना गांव निवासी माया देवी (30) और उनके दो वर्षीय बेटे खतरू की मौत हुई है। घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि माया देवी अपने परिवार के साथ औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाईटेक सिटी क्षेत्र में बीते चार साल से झोपड़ी बनाकर रह रही थी। जीवन यापन के लिए मजदूरी करती थी। सोमवार सुबह वह अपने बेटे को लेकर पानी लेने के लिए सड़क पार रह रही थी, तभी बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना में मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *