प्रयागराज में टला बाढ़ का खतरा! गंगा-यमुना के जलस्तर में गिरावट, सभी बांध-तटबंध सुरक्षित
oppo_0

प्रयागराज में टला बाढ़ का खतरा! गंगा-यमुना के जलस्तर में गिरावट, सभी बांध-तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। सभी बांध और तटबंध सुरक्षित हैं।

यमुना नदी का नैनी स्थित जलस्तर 81.95 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर की कमी आई है। वहीं, गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 82.26 मीटर रहा, जिसमें 46 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.42 मीटर रहा और यहां 17 सेंटीमीटर की कमी आई है। एसटीपी बक्सी बांध पर जलस्तर 82.07 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें सात सेंटीमीटर की कमी हुई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी निखिल प्रसाद ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी बांध और तटबंध सुरक्षित हैं तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *