प्रधानमंत्री के स्टार्टअप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फस्र्ट इन क्लास संस्था ने आरआईएलएम के साथ किया समझौता

प्रधानमंत्री के स्टार्टअप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फस्र्ट इन क्लास संस्था ने आरआईएलएम के साथ किया समझौता

गुडग़ांव। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत फस्र्ट इन क्लास संस्था ने रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन (आरआईएलएम) के साथ समझौता किया है कि एक लाख शहीदों के परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें एक लाख टेबलेट भी निशुल्क वितरित किए जाएंगे। संस्था के संस्थापक ऐश्वर्य शर्मा का कहना है कि यह पहल भारत की आजादी के 75वें आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का सकारात्मक प्रयास रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में जरुरतमंद परिवारों के लिए वह सब किया जाए जो आवश्यक है। अब शहीदों के परिवारों के लिए यह समझौता किया गा है। सीबीएसई, एनसीआरटी पाठ्यक्रम की तर्ज पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न प्रदेशों की भाषाओं में भी शिक्षा दी जाएगी। बच्चों को सांस्कृतिक व आद्यात्मिक शिक्षा भी उपलब्ध कराने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। समझौते पर कमल सांघवी और कार्तिकेय शर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना है कि संस्था के साथ हुए समझौते का पूरा पालन किया जाएगा। यह शिक्षा प्रधानमंत्री के स्टार्टअप योजना के तहत देने की पहल की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *