प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को पीएम मोदी का नमन, बोले-उन्होंने देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को पीएम मोदी का नमन, बोले-उन्होंने देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया। पांडे ने 1857 में ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिसके बाद देश में विभिन्न स्थानों पर आजादी के लिए आवाजें उठने लगी थीं। ऐसा माना जाता है कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था।

PunjabKesari

पांडे का जन्म आज ही के दिन 1827 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें 1857 में ब्रिटेश शासन ने उन्हें फांसी दे दी थी। पीएम मोदी ने लिखा कि महान मंगल पांडे साहस और दृढ़ता के पर्याय हैं। उन्होंने इतिहास के बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। मेरठ में इस साल की शुरुआत में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में वह पांडे की एक प्रतिमा को नमन करते नजर आ रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *