कैराना। जनपद शामली के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति समीर जैन का कैराना मे प्रथम बार आगमन पर बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जनपद शामली के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति समीर जैन पहली बार कैराना स्थित न्यायालयो मे पहुॅचे जहॉ पर उन्होने न्यायालयो का निरीक्षण किया उसके पश्चात् कैराना मे प्रथम बार आगमन पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति समीर जैन का जोरदार स्वागत किया गया। बार भवन कैराना मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ एडवोकेट की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ जिसका कुशल संचालन महासचिव जावेद अली एडवोकेट ने किया वही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने सुख स्मृद्वि की प्रतीम गणेश भगवान की मूर्ति भेट की। इस मौके पर अधिवक्ता ब्रहमपाल सिंह चौहान, मुनेन्द्र सिंह, संजय पूनिया, विकास पवांर, जितेन्द्र कुमार, अनन्त चौधरी, सतेन्द्र राणा, प्रदीप जैन, दिनेशचन्द शर्मा, इन्तजार अहमद, आलोक चौहान, ईशपाल सिंह, अमित मित्तल, कुलदीप सिंघल, शक्ति सिंघल, रवि वालिया, शगुन मित्तल, नीरज चौहान, नसीम चौधरी, सालिम चौधरी, महेन्द्र सिंह, मनीष कौशिक, रविन्द्र भारद्वाज, सन्नी शर्मा, विपुल शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

