प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित डा सोने लाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ (पूरे केशव राय) के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र का शव रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की खबर से मेडिकल कॉलेज प्रशासन और छात्रों में खलबली मच गई।

मृतक की पहचान निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। मिथिलेश एमबीबीएस प्रथम वर्ष में फेल हो गया था लेकिन 2025-26 बैच में दोबारा प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह केशव राय स्थित सोनेलाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहली मंजिल के कमरा नंबर- 211 में रहता था। मौके पर पहुंचे एएसपी आलोक कुमार ने घटनास्थल के बाद छात्र के कमरे की जांच की। वहां से मोबाइल-लैपटॉप जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे में उसके साथ 2 छात्र अजीत और दीपक सोनकर रहते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

दोस्तों के मुताबिक, मिथिलेश शनिवार रात करीब 9 बजे अकेले चाय पीने के लिए कॉलेज से बाहर गया था। वह जब लौटा तो वह ठीक था। उसने हॉस्टल की मैस में खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में आ गए। काफी देर बात की और फिर सो गए। इसके बाद रात को क्या हुआ-कैसे हुआ। कुछ पता नहीं चला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से इसकी जांच कर रही है। सोनेलाल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ का सरकारी मेडिकल कॉलेज है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम हॉस्टल के आसपास के इलाकों और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मामले में हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *