पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए हवाई सुविधा

पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए हवाई सुविधा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवान यहां से सीधे हवाई जहाज से रायपुर होते दिल्ली तक जा सकेंगे।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर के के भौमिक ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के लिए इंडिगो 72 सीटर विमान चलाएगा। यह सिर्फ फोर्स के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल इसे सप्ताह में तीन दिन शेड्यूल किया गया है। जवानों को छुट्टी पर जाने में सुविधा के लिए अब एक नई पहल की गई है। जिसके तहत पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अब यहां से सीधे हवाई जहाज से रायपुर और दिल्ली तक जा सकेंगे। विमानन कंपनी इंडिगो 7 मई से जगदलपुर से रायपुर होकर दिल्ली तक के लिए एक 72 सीटर विमान चला रहा है, जिसमें सिर्फ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान और अफसर ही यात्रा कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि हवाई सफर में समय कम लगने के साथ जवान घर जल्दी पहुंच पाएंगे। लगातार नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को अवकाश स्वीकृत होने के बाद भी जंगल से मुख्य सड़क तक आने के लिए इंतजार करना होता है। जगदलपुर अथवा विशाखापट्टनम या रायपुर बस्तर संभाग में ही एक लाख से ज्यादा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात होने के साथ ही बस्तर संभाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, सीमा सुरक्षा बल और आईटीबीपी के लगभग एक लाख जवान तैनात हैं। इनमें से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में सीआरपीएफ, कोंडागांव केशकाल और कांकेर जिले में बीएसएफ के अफसर और जवान तैनात हैं।
इनके अलावा सीमावर्ती ओडिशा के मलकानगिरी और कोरापुट में बीएसएफ तैनात हैं। सालभर पहले यहां से दिल्ली के लिए थी फ्लाइट के लिए सप्ताह में दो दिन पैरामिलिट्री फोर्स बीएसएफ का एक हवाई जहाज उपलब्ध कराया गया था । ये फ्लाइट शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के लिए थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *