पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का 78 साल की उम्र में निधन, नोएडा में आज अंतिम संस्कार; नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का 78 साल की उम्र में निधन, नोएडा में आज अंतिम संस्कार; नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा (78) का शनिवार की मध्य रात्रि को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर 51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। जहां पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक ,उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद नोएडा के सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा। उनके निधन का समाचार सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सत्यवती मिश्रा के निधन पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कलराज मिश्रा के पारिवारिक मित्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने बताया कि आज दोपहर लगभग एक बजे के करीब सेक्टर-51 स्थित आवास से अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा के लगभग 1:30 बजे नोएडा सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पहुंचेगी। यहीं पर श्रीमती सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीमती सत्यवती मिश्रा के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उनका हालचाल जानने के लिए शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे।

श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने पंडित कलराज मिश्रा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *