पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh की हालत नाजुक, परिजन पहुँच रहे मेदांता अस्पताल

दिल्ली में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ी खबर आई हैं। मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गयी हैं। जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया हैं। कई बड़े डॉक्टर लगातार उनकी देख-रेख कर रहे हैं।

डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया हैं। छाती में निमोनिया होने की आशंका भी जताई जा रही हैं। चेस्ट में ज्यादा कंजेशन से स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। मेदांता अस्पताल में डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा हैं। मुलायम सिंह यादव के यूरिन में इन्फेक्शन भी बताया जा रहा हैं। डॉक्टर नरेश त्रेहन भी उनकी देखभाल में लगे हुए हैं।

आज पार्टी के कई बड़े नेता मेदांता पहुँच सकते हैं। साथ ही 10 बजे तक उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मुलायम सिंह को देखने आ सकते हैं। कल उन्हें ICU में शिफ्ट किये जाने की खबर के बाद अखिलेश यादव अपने बेटे अर्जुन के साथ मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्होंने पहुँचते ही डॉक्टरों के पैनल से बातचीत की। हालाँकि रात करीब 10:30 बजे वे अस्पताल से निकल गए थे।

शिवपाल यादव, प्रतीक यादव पहले से दिल्ली में मौजूद हैं। तबियत की जानकारी मिलने के बाद प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुँच चुकी हैं। बतादें कि मुलायम सिंह यादव पिछले 1 महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। आज अचनाक उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *