पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और बेटों पर बढेगा इनाम, बडी कार्यवाही की तैयारी में पुलिस

मेरठ। भगोड़े पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे इमरान और फिरोज तथा मैनेजर पर इनाम बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद भी उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। पुलिस याकूब कुरैशी और उनके फरार दोनों बेटों की धरपकड़ में लगी हुई है। उधर, कोर्ट में कार्रवाई बंद होने की वजह से मीट निस्तारण के मुकदमे में कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

13 जुलाई को याकूब कुरैशी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम स्थित घर और खरखौदा स्थित मीट प्लांट को पुलिस ने कुर्क कर लिया। कोठी के अंदर से करीब 25 करोड़ और फैक्ट्री की सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। उसके बाद भी याकूब कुरैशी उसके दोनों बेटे फिरोज और इमरान को पुलिस पकड़ नहीं पाई। 15 जुलाई को एसएसपी की तरफ से याकूब, उसके दोनों बेटे और मैनेजर पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद भी किसी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है।

अब याकूब और उसके परिवार पर इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ताकि याकूब पर इनाम बढ़ने के बाद उसकी धरपकड़ को अन्य एजेंसी भी सक्रिय हो जाए। उसके अलावा पुलिस याकूब और उसके बेटों तथा पत्नी के खिलाफ आरोप पत्र भी तैयार कर चुकी है। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस पहले से ही गैंगस्टर की पूरी तैयारी कर चुकी है। उसके बाद याकूब की अवैध तरीके से कमाई संपत्ति का 14ए के तहत जब्तीकरण किया जाएगा।

याकूब और उसके दोनों बेटों तथा मैनेजर ने अभी तक कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। इसलिए उन पर इनाम बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली गई है। उसके साथ ही याकूब के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *