पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर में पौधारोपण

पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर में पौधारोपण

कांंधला। कस्बे कें पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर नई बस्ती कांधला में मंगलवार को स्व शरद कौशिक स्मृति में स्थापित चिल्ड्रन पार्क की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर मन्दिर परिसर में पार्क तक बच्चों के पहुंचने के मार्ग को सुगम बनाने के लिए पक्की पटरी और झूलों के पास फर्श का निर्माण किया गया। और स्व शरद कौशिक पुत्र स्व कौशल प्रसाद एडवोकेट के जन्मदिवस के अवसर पर मन्दिर में प्रसाद का वितरण और बेल के 4 पेड़ों का रोपण और बाबू कौशल प्रसाद एडवोकेट स्मृति पुस्तकालय में कुछ और पुस्तकों को सम्मिलित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक एडवोकेट, महासचिव डॉ शिखा कौशिक द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में सत्यनारायण गिरी महाराज , धर्म सिंह, सन्नी, विकास और सौरभ सहित आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *