कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बता दे की सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा तलाश, पतारसी-सुरागरसी व दबिश की कार्यवाही करते हुए ग्राम मण्डावर पहुंचे तो अभियुक्त ताहिर पुत्र मंजूर निवासी गांव मंडावर अपने मकान पर मौजूद मिला और पुलिस ने अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया और सक्षम न्यायालय में पेश किया।
