पुलिस ने अंतर्राज्यीय पशु चोर को मुठभेड़ में चखाया पीतल, एक हुआ लंगड़ा, एक फरार

 

मुज़फ्फरनगर(काशिफ जमाल)। पुलिस कमांडर अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही कोतवाली नई मण्डी पुलिस ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं नई मण्डी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अंतर्राज्यीय पशु चोर आशु निवासी बघरा, मुजफ्फरनगर को पुलिस की गोली का पीतल चखाते हुए लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाश आशु के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बदमाश का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सीओ सिटी कुलदीप ने बताया कि कोतवाली नई मण्डी क्षेत्र के सिसौना रोड पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बोलोरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के अंदर मौजूद बदमाश आशु ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश बोलोरो गाड़ी छोड़कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि आशु का एक साथी फरार हो गया। पुलिस मुठभेड मे पकड़ा गया आशु राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमांचल, उत्तराखण्ड से दर्जनों मुकदमो में वांछित चल रहा है।

पुलिस ने आशु से एक बोलेरो व 2 दुधारू भैंस व एक लवारा व एक अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। मौके पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह,नई मंडी थाना प्रभारी सुशील सैनी तथा बागोवाली चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिरोही भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *