पुलिस गिरफत में आया शातिर नशा तस्कर

पुलिस गिरफत में आया शातिर नशा तस्कर

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने नशे के सौदागर को नाजायज चरस सहित गिरफतार किया है। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुखिबर की सूचना के आधार पर मूलचंद फैक्ट्री के पास गन्देवड़ा रोड़ से अभियुक्त आदिल पुत्र नसीम निवासी टावर वाली गली ग्राम गन्देवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर से गिरफतार किया है। तलाश के दौरान के अभियुक्त के पास से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, उप निरीक्षक आरिफ अली, है0का0 विपिन राणा व का0 सुशान्त कपिल शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *