Posted inpolice पुलिस की बदमाशों से मुठभेड में दो पुलिस कर्मचारी घायल, एक बदमाश को भी लगी गोली Posted by admin June 12, 2022No CommentsPosted inpolice भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की पुलिस की दतिया जिले के सेवड़ा में बदमाशों में हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश और दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। भिंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने आज बताया कि भिंड जिले के देहात थाने में पदस्थ निरीक्षक विनोद सिंह कुशवाह ने दतिया जिले के सेंवढा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भिण्ड जिले के लहार थाना मिहोना और जिला भिण्ड के अन्य थानों के गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी कृष्णा कुशवाह निवासी बरूअनपुरा थाना लहार को उसके दो अन्य साथियों के साथ कल शाम भिंड जिले के आमयन क्षेत्र से दतिया के सेवढा तरफ भागने पर उसका पीछा किया गया। सेवड़ा बायपास तिराहे पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो तीनों लोगों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नियत से कट्टो से फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई। लेकिन उन लोगों ने लगातार फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किए गए, जिसमें आरोपी कृष्णा कुशवाह के घुटने के पास एक गोली लगी। कृष्णा कुशवाहा शातिर बदमाश है और उस पर भिण्ड जिले में हत्या, लूट के अलावा कई अपराध दर्ज है। वह भिण्ड पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए का इनामी है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों कृष्णा कुशवाहा निवासी बरूअनपुरा थाना लहार जिला भिण्ड, अजय रावत निवासी सीयावली, राजा रावत निवासी सियावली को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक और दो 315 बोर के कट्टे ओर कुछ कारतूस भी जब्त किए है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस दल के सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह और आरक्षक सुमित भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को दतिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। सं बघेल Post Views: 7 admin View All Posts Post navigation Previous Post नमाज के बाद भड़की हिंसा पर CM योगी सख्त, बोले- नजीर बने कार्रवाई, अपराधियों पर चलता रहे बुलडोजरNext Postपेट्रोल-डीजल के दाम 21वें दिन भी स्थिर
भिंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने आज बताया कि भिंड जिले के देहात थाने में पदस्थ निरीक्षक विनोद सिंह कुशवाह ने दतिया जिले के सेंवढा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भिण्ड जिले के लहार थाना मिहोना और जिला भिण्ड के अन्य थानों के गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी कृष्णा कुशवाह निवासी बरूअनपुरा थाना लहार को उसके दो अन्य साथियों के साथ कल शाम भिंड जिले के आमयन क्षेत्र से दतिया के सेवढा तरफ भागने पर उसका पीछा किया गया। सेवड़ा बायपास तिराहे पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो तीनों लोगों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नियत से कट्टो से फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई। लेकिन उन लोगों ने लगातार फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किए गए, जिसमें आरोपी कृष्णा कुशवाह के घुटने के पास एक गोली लगी। कृष्णा कुशवाहा शातिर बदमाश है और उस पर भिण्ड जिले में हत्या, लूट के अलावा कई अपराध दर्ज है। वह भिण्ड पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए का इनामी है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों कृष्णा कुशवाहा निवासी बरूअनपुरा थाना लहार जिला भिण्ड, अजय रावत निवासी सीयावली, राजा रावत निवासी सियावली को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक और दो 315 बोर के कट्टे ओर कुछ कारतूस भी जब्त किए है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस दल के सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह और आरक्षक सुमित भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को दतिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। सं बघेल