पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी विश्वविद्यालय (पीयू) के अंग्रेजी विभाग के प्लेसमेंट सेल की ओर से पिछले रविवार को कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किया गया, जिसमें कुल 48 विद्यार्थियों का चयन हुआ। उन्हें 3.6 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिला।
सहायक रजिस्ट्रार (जनसंपर्क) के महेश ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि पीयू के 90 विद्यार्थियों सहित अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के करीब 100 विद्यार्थियों ने कैंपस भर्ती अभियान में भाग लिया था, जिसमें से कुल 48 विद्यार्थियों को 3.6 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज के साथ नौकरी का प्रस्ताव मिला।
महेश ने बताया कि पीयू में कैंपस भर्ती अभियान के दौरान देवकेयर सॉल्यूशंस कंपनी ने रुचि दिखाई है, जो भारत और अमेरिका में सात शाखाओं वाली एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

